27 Apr 2024, 07:39:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

करोड़ों का मालिक है ये दिग्गज क्रिकेटर, लेकिन पिता बेच रहे हैं बिस्किट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2017 1:14PM | Updated Date: Aug 12 2017 1:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच कैंडी के पल्लीकल स्टेडियम में खेला जाने वाला है। श्रीलंकाई क्रिकेट के लिए ये जगह काफी खास है, इस जगह से श्रीलंका को कई दिग्गज खिलाड़ी मिले हैं। कैंडी ने ही दुनिया को एक महान स्पिन गेंदबाज दिया है, जी हां पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी और विश्व के महानतम स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का जन्म 17 अप्रैल 1972 को कैंडी में हुआ था। विश्व क्रिकेट में अपनी अलग छाप छोड़ने वाले मुरलीधरन तो अब यहां नहीं रहते लेकिन उनके पिता आज भी इस जगह पर एक बिस्किट फैक्ट्री चलाते हैं। प्रतिष्ठित अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया में मुरलीधरन के पिता सिन्नास्वामी मुथैया के बारे में छपे लेख में इस बात का खुलासा किया गया।

वेबसाइट के मुताबिक 73 वर्षीय सिन्नास्वामी कैंडी में लकीलैंड नाम की एक बिस्किट फैक्ट्री चलाते हैं। बेटे के इतना मशहूर होने के बाद भी सिन्नास्वामी साधारण तरीके से रहते हैं। इस लेख में उनकी एक तस्वीर भी छपी है जिसमें वह पारंपरिक लुंगी पहने नजर आ रहे हैं। सिन्नास्वामी जिस बिस्किट कंपनी के मैनेजिंग पार्टनर हैं वह श्रीलंका की तीसरी सबसे बड़ी बिस्किट बनाने वाली कंपनी है। हालांकि सिन्नास्वामी अपने बेटे का नाम अपने बिजनेस के प्रमोशन के लिए इस्तेमाल नहीं करते हैं। दरअसल मुरलीधरन सनरिजेस नाम की बिस्किट कंपनी का प्रमोशन करते हैं जो कि उनकी प्रतिद्वंदी कंपनी है। [ये भी पढ़ें: नन्ही 'मिताली राज' को देखकर खुश हुई भारतीय टीम की कप्तान।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »