27 Apr 2024, 05:14:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सर्दी के मौसम में शादी करेंगे जहीर खान, सागरिका ने शेयर किया ये मैसेज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2017 5:35PM | Updated Date: Aug 11 2017 5:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज और बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटके इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। फिल्म 'चक दे इंडिया' से चर्चा में आई सागरिका घाटके ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपनी शादी से जुड़ी एक जानकारी शेयर कि, जिसमे उन्‍होंने बताया कि शादी इस साल सर्दियों में बहुत धूमधाम से होगी। कुछ तारीखें फाइनल भी कर ली गई है लेकिन इन सब में से कोई एक शादी की तारीख अभी नहीं फाइनल की गई है लेकिन ये भी जल्द ही कर ली जाएगी।
 
इस साल नवंबर या दिसंबर तक जहीर खान और सागरिका घाटगे शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी में बॉलीवुड स्टार्स से लेकर क्रिकेटर्स को बुलाने की योजना है। सागरिका घाटगे ने कहा कि दोनों के बीच सबसे अच्छी बात ये है कि दोनों को ही घूमना बहुत पसंद है लेकिन जहीर अब क्रिकेट से जुड़ी जगहों के अलावा भी कई जगहों पर जाते हैं ये उनके लिए अच्छी बात है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »