26 Apr 2024, 21:00:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जोंटी रोड्स ने टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को बताया नंबर पर फील्डर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2017 12:16PM | Updated Date: Aug 11 2017 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनिया के बेहतरीन फील्डर और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जोंटी रोड्स ने कहा है कि, विराट कोहली की तुलना सचिन तेंदुलकर से करना गलत है। उन्होंने कहा कि दोनों अपनी-अपनी तरीके से महान है, मैं रिकॉर्ड पर विश्वास नहीं करता हूं। दोनों ने अलग-अलग दौर में क्रिकेट खेला है।कोहली की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, 'विराट ने अपनी करियर का आगाज शानदार तरीके से किया है। जिस तरह से वो रन बना रहे हैं वो अपने आप में अद्भुत है। कम उम्र में उन्होंने रनों का अंबार लगाया है।

कोहली को कोहली ही रहने दो और तेंदुलकर से उनकी तुलना नहीं की जानी चाहिए।'बात जब फील्डिंग की हो तो विश्व क्रिकेट में जोंटी रोड्स से बड़ा नाम कोई हो ही नहीं सकता है। एक इवेंट के दौरान जोंटी रोड्स से जब यह पूछा गया कि भारत का सबसे अच्छा फील्डर कौन है तो, उन्होंने सुरेश रैना को मौजूदा टीम इंडिया का सबसे अच्छा फील्डर क़रार दिया।

रोड्स के मुताबिक युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ अपने समय के काफी अच्छे फील्डर थे। साथ ही उन्होंने कहा की, मेरे मुताबिक सुरेश रैना अभी भारतीय टीम के सबसे अच्छे क्षेत्ररक्षक हैं। रैना हमेशा गेंद तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। वह मुझे अपने क्रिकेट के दिनों की याद दिलाते हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »