27 Apr 2024, 09:26:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

खून की उल्टियां होने की वजह से ये दिग्गज क्रिकेटर अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2017 3:13PM | Updated Date: Aug 8 2017 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। खबरों के मुताबिक मुर्तजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन शुरुआती जांच के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के आधिकारिक डॉक्टर देबाशीष चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा, ”मशरफे मुर्तजा को कुछ भी चिंताजनक नहीं हुआ है। मशरफे के मुंह से खांसते हुए खून निकला था और इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशरफे के लंग्स (फेफड़ों) की जांच कराई गई और उसमें कुछ भी चिंताजनक नहीं निकला। अब उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं कराना पड़ेगा।”

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारिक डॉक्टर देबाशीष चौधरी ने मुर्तज़ा की तबीयत को लेकर बताया कि मशरफे मुर्तज़ा को ज्यादा गंभीर बीमारी नहीं हुई है। उनको सुबह खून की उल्टी हुई और वह परिवार के साथ हॉस्पिटल चेक-अप के लिए चले गए। चेक-अप कराने के साथ ही उनकी सभी रिपोर्ट्स ठीक आई है। वह अब पूरी तरह से ठीक हैं और अब ज्यादा समय तक हॉस्पिटल में एडमिट नहीं रहेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »