02 May 2024, 03:26:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अफरीदी ने विराट को कहा - धन्‍यवाद, कोहली का जवाब- आपका स्वागत है शाहिद भाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2017 5:50PM | Updated Date: Aug 4 2017 5:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पहले अपनी जर्सी डोनेट करने के बाद टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली ने अब पाकिस्‍तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की संस्था को अपना बैट गिफ्ट किया है। इसके बाद शाहिद अफरीदी ने विराट कोहली को धन्‍यवाद कहा। अफरीदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, एसएएफ फाउंडेशन में आपके सहयोग के लिए धन्यवाद विराट कोहली। ट्वीट के साथ अफरीदी ने विराट कोहली के साइन किए हुए बैट की तस्वीर भी पोस्ट की है।
 
इसके जवाब में विराट ने लिखा, आपका स्वागत है शाहिद भाई। एसएएफ फाउंडेशन के आगे आने वाले इवेंट्स के लिए मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं। अप्रैल में जब शाहिद अफरीदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था तो भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने दस्तखत की हुई एक टी-शर्ट उन्हें भेंट की थी। यह टी शर्ट लंदन में हुई नीलामी में 3 लाख रुपए में बिकी थी। इस पर भारतीय टीम ने संदेश में लिखा था, शाहिद भाई, बहुत-बहुत शुभकामनाएं, आपके खिलाफ खेलने में हमेशा मजा आया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »