08 May 2024, 21:21:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हार्दिक पांड्या के शॉट ने अंपायर के उड़ा दिए 'होश'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2017 5:07PM | Updated Date: Aug 4 2017 5:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में हार्दिक पांड्या ने एक ऐसा शॉट खेला कि अंपायर के पसीने छूट गए और वो घायल होने से बाल-बाल बच गए। शॉट इतना खतरनाक था कि अंपायर ने बड़ी मुश्किल से खुद को गेंद की लाइन से अलग किया। शॉट से बचने के बाद भी रॉड टकर बार-बार उस शॉट के बारे में बता रहे थे। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि कैसे पांड्या के शॉट से अंपायर रॉड टक्कर बाल-बाल बचे।

भारत की पारी का 131वां ओवर चल रहा था। गेंदबाज थे अपना पहला मैच खेल रहे मलिंडा पुष्पकुमारा। क्रीज पर थे हार्दिक पांड्या। ओवर की दूसरी गेंद पर पांड्या ने क्रीज से आगे बढ़कर शॉट खेला, गेंद को उन्होंने बहुत तेजी से सीधा गेंदबाज के बगल से खेल दिया। गेंदबाज को कैच के लिए कुछ भी हरकत करने का कोई समय नहीं मिला। इस दौरान गेंद अंपायर के बिल्कुल पास पहुंच गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »