26 Apr 2024, 07:53:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोलंबो में छाए अश्विन, तोड़ा ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2017 3:01PM | Updated Date: Aug 4 2017 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन मौजूदा समय में टीम के लिए बेहतरीन ऑलराउंडर की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। इसी चीज को बरकरार रखते हुए अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भी टीम के लिए अर्धशतक लगाया और साथ ही 32 साल पुराना ऐतिहासिक रिकाॅर्ड को तोड़ा। 

अश्विन ने छक्के के साथ अपने टेस्ट करियर का 11वां अर्धशतक किया और साथ ही अपने 2000 रन पूरे किए। उन्होंने 51वें मैच में 2000 रन पूरे किए। उनसे पहले न्यूजीलैंड के रिचर्ड हेडली ने 1985(32 साल पहले) ऑलराउंडर के रुप में अपने 54वें टेस्ट के दौरान 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया था, जिसे अब अश्विन ने 51वें टेस्ट मैच में कायम कर दिया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »