26 Apr 2024, 10:15:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बीच रास्ते में खराब हुई सौरव गांगुली की BMW, फिर हुआ कुछ ऐसा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2017 10:12AM | Updated Date: Aug 2 2017 10:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली मंगलवार को अपने शहर में टैक्सी का सफर करते हुए नजर आए। गांगुली को कोलकाता के ही एक होटल में बीसीसीआई की बैठक के लिए जाना था, तभी उनकी BMW खराब हो गई। जिसके बाद गांगुली कैब लेकर मीटिंग में पहुंचे। इससे पहले हाल में गांगुली ने ट्रेन का भी सफर किया था। 
 
गांगुली के ड्राइवर ने कहा कि बीएमडब्ल्यू एक्साइट क्रासिंग के पास ली रोड पर खराब हो गई। उन्होंने वहीं से पीले रंग की टैक्सी की और बैठक के लिए निकले। इस पूर्व भारतीय कप्तान को पंच तारा होटल के परिसर के बाहर सामान्य टैक्सी से उतरते हुए देखा गया। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष ने इसके बाद बीसीसीआई की तकनीकी समिति की बैठक की अध्यक्षता की। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »