26 Apr 2024, 16:55:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ICC रैंकिंग में जडेजा नंबर वन गेंदबाज, विराट का जलवा भी कायम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2017 5:27PM | Updated Date: Aug 1 2017 5:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। स्टार स्पिनर रविंद्र जडेजा ने जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में अपना शीर्ष स्थान पर बरकरार रखा है जबकि विराट कोहली बल्लेबाजों की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर कायम हैं। बल्लेबाजों की रैंकिंग में चेतेश्वर पुजारा चौथे स्थान के साथ शीर्ष भारतीय हैं जबकि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 21 स्थान की लंबी छलांग के साथ 39वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
 
आॅस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं जबकि उनके बाद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का नंबर आता है। गेंदबाजों की सूची में रविचंद्रन अश्विन ने श्रीलंका के कप्तान रंगना हेराथ को पछाड़ते हुए एक बार फिर दूसरा स्थान हासिल किया। हेराथ तीसरे स्थान पर हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक स्थान के फायदे से 23वें पायदान पर हैं।
 
जडेजा और अश्विन ने आॅलराउंडरों की सूची में भी क्रममश: दूसरा और तीसरा स्थान बरकरार रखा है। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन आलराउंडरों की सूची में शीर्ष पर हैं। इंग्लैंड के आॅलराउंडर बेन स्टोक्स 12 स्थान के फायदे से बल्लेबाजों की रैंकिंग में संयुक्त 25वें स्थान पर हैं जबिक गेंदबाजों की रैंकिंग में वह दो स्थान चढ़कर 19वें पायदान पर हैं। आॅलराउंडरों की सूची में वह दक्षिण अफ्रीका के वर्नन फिलेंडर को पछाड़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
 
भारत के गाले में श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट 304 रन और इंग्लैंड के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा टेस्ट 239 रन से जीतने के बाद यह नवीनतम रैंकिंग जारी की गई है। बल्लेबाजों की सूची में जानी बेयरस्टा तीन स्थान के फायदे से नौवें और सलामी बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक तीन स्थान के फायदे से 12वें स्थान पर हैं। जेम्स एंडरसन गेंदबाजों की सूची में एक स्थान के फायदे से संयुक्त तीसरे और मोईन अली एक स्थान के फायदे से 18वें स्थान पर हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »