26 Apr 2024, 22:19:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इन दो गेंदबाजों से खौफ खाते हैं चेतेश्वर पुजारा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2017 3:49PM | Updated Date: Jul 31 2017 5:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्‍लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया है। टेस्‍ट क्रिकेट में गेंदबाजों को हमेशा अपने विकेट के लिए तरसाने वाले स्‍टार बल्‍लेबाज ने दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्‍टेन और मोर्ने मोर्केल को विश्व का सबसे घातक गेंदबाज बताया है।

श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक जमाने वाले चेतेश्वर पुजारा के अनुसार डेल स्टेन और मोर्ने मोर्केल को खेल पाना किसी भी बल्लेबाज़ के लिए आसान नहीं है। साथ ही पुजारा ने माना कि 2011 का दक्षिण अफ़्रीकी दौरा उनके क्रिकेट करियर का सबसे कठिन दौरा था रहा।

दाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने कहा कि, "जब मैंने 2011 में पहली बार दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था, तब मुझे वहां बल्लेबाजी करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उस समय डेल स्टेन और मोर्ने मोर्केल की गेंदों को खेल पाना मेरे लिए बहुत मुश्किल हो रहा था। यह मेरे क्रिकेट करियर का अब तक का सबसे मुश्किल पल रहा।" उन्होंने कहा, " इसके बाद 2013 में मैंने दक्षिण अफ़्रीकी दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था। मगर 2011 का दौरा मेरे लिए इससे ज़्यादा कठिन रहा।"
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »