26 Apr 2024, 05:36:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रविंद्र जडेजा की इस हरकत से चिढ़ गया श्रीलंका, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2017 12:15PM | Updated Date: Jul 30 2017 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाले। श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में रविंद्र जडेजा ने बढ़िया गेंदबाजी की। बाएं हाथ के इस भारतीय स्पिनर ने तीन विकेट हासिल किए। जिसके बाद भारतीय दर्शक बहुत खुश हैं लेकिन जडेजा ने स्थानीय प्रशंसकों को नाराज कर दिया है। श्रीलंका के समर्थक एक यू-ट्यूब वीडियो सामने आने से नाराज है। वारयल हो रहे इस वीडियो में जडेजा भारतीय ड्रेसिंग रूम के सामने या तो ऑफ स्पिनर दिलरुवान परेरा या पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर धनुष्का गुनातिलका के एक्शन की नकल कर रहे हैं। 

 जडेजा जब यह एक्शन कर रहे थे तो टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री और गेंदबाजी कोच भरत अरुण वहीं मौजूद थे। उनका यह वीडियो सामने आने के बाद श्रीलंकाई फैंस काफी गुस्से में हैं। उनकी टीम का प्रदर्शन गॉल टेस्ट में यूं भी खराब रहा है। इसके बाद कई फैंस ने टि्वटर पर जडेजा के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है। श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने इस घटना को लेकर भारतीय क्रिकेटर के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की है लेकिन उन्होंने भविष्य में ऐसा किए जाने की संभावना से इनकार भी नहीं किया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »