26 Apr 2024, 17:29:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

INDvsSL: दूसरे दिन अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हुए उपुल थरंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2017 1:50PM | Updated Date: Jul 28 2017 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गॉल। टीम इंडिया के विशाल 600 रनों के जवाब में आखिरी अपडेट मिलने तक श्रीलंकाई टीम मुश्किल में नज़र आ रही है। श्रीलंका की बल्लेबाज़ी के दौरान उन्हें सबसे बड़ा झटका तब लगा जब अर्धशतक लगाकर टीम इंडिया पर बरस रहे उपुल थरंगा बेहद अजीब तरह से आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए। 

600 रनों के पहाड़ जैसे स्कोर के सामने पहली पारी में श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्हें दूसरे ही ओवर में उमेश यादव ने पहला झटका दे गिया। दिमुथ करुनारत्ने आउट होकर चलते बने। शुरूआती विकेट के बाद ओपनर थरंगा ने दनुष्का गुनातिलका के साथ 61 रन जोड़े। लेकिन पारी को संभालने की कोशिश में जुटी इस जोड़ी को तोड़कर शमी ने टीम इंडिया को ज़रूरी विकेट दिलवाया। शमी ने एक ओवर में ही गुनातिलका और कुसल मेंडिस को आउट करके एक बार फिर श्रीलंका को मुश्किल में डाल दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »