26 Apr 2024, 08:31:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत की इस बेटी का है रोहित शर्मा के साथ कुछ खास कनेक्‍शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2017 2:29PM | Updated Date: Jul 27 2017 2:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के धाकड़ बल्‍लेबाज रोहित शर्मा और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर पूनम राउत के बीच खास कनेक्‍शन है। पूनम राउत के कोच ने एक इंटरव्‍यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है। कोच ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब पूनम महज 10 साल की थी, तब वो भारतीय टीम के क्रिकेटर रोहित शर्मा के साथ अभ्यास करती थीं।
 
कोच संजय गायतोंडे ने बताया कि वो पूनम के खेल से काफी प्रभावित थे और यही वजह थी कि उन्होंने ओपनर को एक कैंप में बुलाया। मगर पूनम को ये नहीं बताया गया था कि वो कैंप सिर्फ लड़कों का है। उन्होंने कहा, 'मैं उनकी (पूनम) प्रतिभा को परखना चाहता था और इसलिए मैंने उसे कैंप के लिए बुलाया।' 
 
कोच ने आगे कहा - पूनम कैंप में आकर कतार में खड़ी हुई। जब उन्होंने बल्लेबाजी की तो चयनकर्ता अनिल मजूमदार को काफी प्रभावित किया। बता दें कि अनिल मजूमदार मुंबई क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज अमोल मजूमदार के पिता हैं। गायतोंडे ने बताया - मजूमदार ने उसे बुलाया और उसका नाम पूछा। नाम सुनने के बाद वह हैरान रह गए और पूछा वह लड़कों के कैंप में क्या कर रही है? उन्होंने कहा कि जब मजूमदार ने मुझसे इस बारे में पूछा तो मैंने कहा कि मैं बस इसने हुनर को परखना चाहता था और पूनम ने खुद को साबित कर दिया। 
पूनम के पिता एक ड्राइवर हैं और वह अच्छी एथलीट भी हैं।
 
मुंबई में रहने वाले गायतोंडे ने कहा कि पूनम को अच्छा बॉल सेंस था। इसी को देखते हुए मैंने उसे क्रिकेट सिखाने का फैसला किया। वो मेरी पहली गर्ल स्टूडेंट बनी। उन्होंने कहा कि बचपन में पूनम ने रोहित शर्मा के साथ प्रैक्टिस की थ। दोनों मुंबई के बोरिवली इलाके में रहते थे। चूंकि वह एकेडमी में अकेली लड़की थी, इसलिए मैं रोहित जैसे लड़कों के साथ प्रैक्टिस करवाता था। रोहित 12 साल के थे और पूनम 10 साल की थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »