27 Apr 2024, 03:22:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के इस दिग्‍गज बल्‍लेबाज ने तोड़ दिया श्रीलंकाई खिलाड़ी का अंगूठा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2017 12:43PM | Updated Date: Jul 27 2017 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टेस्ट सीरीज के पहले ही सेशन में टीम इंडिया के ओपनर बल्‍लेबाज शिखर धवन ने ऐसा शॉट लगाया कि विरोधी खिलाड़ी का अंगूठा ही टूट गया। श्रीलंका के असेला गुणारत्ने पहले टेस्ट के साथ-साथ अब सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। भारतीय पारी का 14 ओवर श्रीलंका के तेज गेंदबाज कुमारा फेंक रहे थे।
 
इस ओवर की आखिरी गेंद पर शिखर धवन ने एक तेज-तर्रार शॉट लगाया, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए सीधे स्लिप पर खड़े गुणारत्ने की तरफ गई और उन्होंने इस गेंद को कैच लेने के लिए डाइव लगाई, लेकिन गेंद उनके अंगूठे पर जा लगी और वो मैदान पर ही दर्द से लेट गए। इसके बाद असेला को मैदान से बाहर ले जाया गया और फिर उन्हें अस्पताल भेज दिया गया।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »