26 Apr 2024, 16:10:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2017 11:07AM | Updated Date: Jul 21 2017 11:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने क्रिकेटरों, कोचों, प्रसारकों तथा राज्य संघों सहित विभिन्न कार्यों के लिए जून माह में अपने 25 लाख रूपए से अधिक के भुगतान का ब्योरा गुरूवार को सार्वजनिक कर दिया।

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को 2015-16 में देश से बाहर मैच खेलने के लिए एक करोड़ एक लाख रूपए का भुगतान किया गया है तो सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को करीब एक करोड़ 12 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। 
 
इसी समयावधि में उपकप्तान अजिंक्या रहाणे को एक करोड़ 10 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। वहीं पूर्व भारतीय कोच अनिल कुंबले को अप्रैल माह के लिए 48 लाख 75 हजार रूपए का भुगतान किया गया है।  
 
भारतीय क्रिकेटरों में मनीष पांडे(29.57 लाख), सुरेश रैना(32.82), अमित मिश्रा(42.20), भुवनेश्वर कुमार(67.99), उमेश यादव(83.63), मुरली विजय(34.79) रूपए के भुगतान किये गये हैं। इंडियन प्रीमियर लीग की टीम और मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स को आईपीएल -10 के लिए दूसरी किश्त में 22 करोड़ 86 लाख रूपए और इस बार खिताब जीतने के लिये ईनामी राशि के तौर पर 34 करोड़ 29 लाख रूपए का भुगतान किया गया है।
 
वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स को दूसरी किश्त के तौर पर 21 करोड़ और तीसरे स्थान पर रहने के लिए 15 करोड़ 75 लाख रूपए का भुगतान किया गया है।  
विदेशी खिलाडिय़ों को आईपीएल-2016 में खिलाडिय़ों को रिलीज करने के लिए भी भुगतान किया गया है जिसमें दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट संघ को करीब चार करोड़ और न्यूजीलैंड क्रिकेट को करीब एक करोड़ 36 लाख रूपए दिय गये हैं। इन सबके अलावा बोर्ड ने आस्ट्रेलिया सीरीज के लिये कमेंटेटरों की फीस के रूप में शेन वार्न, मार्क बुचर और ब्रेट ली को 47 लाख 80 हजार रूपए दिये हैं। बोर्ड ने पंजाब, तमिलनाडु, हैदराबाद, मुंबई और मध्यप्रदेश क्रिकेट संघों को वनडे और टेस्ट मैचों के आयोजन के लिए भी भुगतान किये हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »