27 Apr 2024, 02:59:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

यह भारतीय तेज गेंदबाज अपनी 2 साल की बेटी के कारण हुआ ट्रोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2017 2:26PM | Updated Date: Jul 19 2017 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर सोशल मीडिया पर कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं। हालांकि इस बार वजह उनकी पत्नी नहीं बल्कि उनकी बेटी हैं, जिनका पिछले दिनों दूसरा बर्थडे था।

दरअसल शमी ने अपनी बेटी आयरा के दूसरे बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। फोटो में शमी अपनी वाइफ हसीन जहान और अन्य फैमली मेंबर्स के साथ केक काट रहे हैं। फोटो में कट्टरपंथियों कमेंट करते हुए लिखा कि इस्लाम में बर्थडे सेलिब्रेट करना हराम है।
 
मोहम्मद शमी कोलकाता के ही ईडन गार्डन में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहे थे। बेटी की तबीयत खराब होने के बावजूद वे मैच खेले थे। वे दिन में मैदान में होते थे और रात में हॉस्पिटल। तीन दिन एडमिट रहने के बाद आयरा 3 अक्टूबर को घर लौटी थी।
 
वहीं, शमी और उनका परिवार पहली बार तब सुर्खियों में आया जब उन्होंने अपनी पत्नी हसीन जहान के साथ फेसबुक में एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में उनकी पत्नी ने स्लीवलेस गाउन पहना हुआ था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »