27 Apr 2024, 02:08:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जब वक्‍त आएगा तो धोनी खुद चले जाएंगे...और ले लेंगे संन्‍यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2017 2:09PM | Updated Date: Jul 19 2017 2:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। चेन्‍नई में तमिलनाडु प्रीमियर लीग के एक प्रमोशनल इवेंट शामिल होने आए ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी में अभी काफी क्रिकेट बाकी है। धोनी अभी अपने दम पर खेल बदल सकते हैं। 
 
क्या धोनी के लिए भी ऐसा वक्त आ गया...  
मैथ्यू हेडन से पूछा कि वह उस क्रिकेट टीम का हिस्सा थे जिसमें भारत के खिलाफ एक कैच छूटने के बाद एडम गिलक्रिस्ट ने संन्यास लेने का फैसला कर लिया था। क्या धोनी के लिए भी ऐसा वक्त आ गया है? इस पर हेडन ने कहा कि क्रिकेटर की जिंदगी कुछ ऐसी ही होती है जैसे पानी के एक भरे गिलास में आप सिक्के डालते जाएं। एक लम्हा ऐसा आता है जब सिक्कों के चलते एक सिक्का और डालते ही पानी बाहर आ जाता है- गिलक्रिस्ट इसी तरह के खिलाड़ी थे। 
 
...तो वह संन्यास ले लेंगे
हेडन ने कहा कि धोनी को जब लगेगा कि वह लम्हा आ गया है वह संन्यास ले लेंगे। मुझे लगता है कि बतौर खिलाड़ी वह अब भी खेल बदल सकते हैं। जब उन्हें लगेगा कि जाने का वक्त आ गया है तो वह चले जाएंगे। 
 
विराट कोहली टीम का भविष्य 
इस मौके पर हेडन ने विराट कोहली की कप्तानी पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि विराट कोहली टीम का भविष्य हैं। उन्होंने कहा - मुझे उनका आक्रामक नजरिया पसंद है। मुझे यकीन है कि कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी बड़े मैच में अपने प्रदर्शन, अपनी नेतृत्व क्षमता, खेल की अपनी समझ का शानदार प्रदर्शन करते हैं। यह सब उन्हें ऐसा खिलाड़ी बनाता है जिस पर भरोसा किया जा सकता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »