26 Apr 2024, 08:58:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिकेट करियर से ज्यादा शादी को लेकर सुर्खियों में रहा था ये खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2017 1:27PM | Updated Date: Jul 19 2017 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आईपीएल में हैदराबाद के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा का आज जन्मदिन है और वह 34 साल के हो रहे है। ये खिलाड़ी अपने क्रिकेट करियर से ज्यादा अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहे थे। इनकी शादी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। 

दरअसल, नमन की शादी के दौरान 25 केटरिंग वालों को किडनैप कर लिया गया था।  1 मार्च 2011 को शादी के देर रात होटल उजाला पैलेस से 25 केटरिंग वालों को कुछ लोगों ने अपनी गाड़ियों में भरकर किडनैप कर लिया था।  इसमें से एक व्यक्ति बच निकलने में कामयाब रहा था।
 
इसके बाद पुलिस ने किडनैपर्स को धर दबोचा और 25 केटरिंग वालों छुड़ाया। बाद में पता चला कि केटरर के आपसी विवाद के चलते दूसरे पक्ष ने इस घटना को अंजाम दिया था। इस वजह से इनकी शादी सुर्खियों में रही थी। बता दें कि इसकी शादी अजमेर की अंकिता शर्मा के साथ हुई, जो बहुत ही खूबसूरत हैं। बता दें कि इनका जन्म 20 जुलाई 1983 को मध्यप्रदेश के उज्जैन में हुआ था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »