26 Apr 2024, 06:01:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ट्रेन में पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की हो गई लड़ाई और फिर हुआ ये..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2017 9:44AM | Updated Date: Jul 17 2017 9:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। प्रिंस ऑप कोलकाता के नाम से विख्यात टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इन दिनों लगातार मीडिया की सुर्खियों में हैं। सुर्खियों में बने रहने का कारण टीम इंडिया के नए कोच के चुनाव के लिए जिम्मेदार बीसीसीआई की प्रशासनिक समिति का सदस्य होना है। लेकिन अब वह दूसरे कारण से सुर्खियों में हैं।  

शनिवार को सौरव गांगुली बंगाल के सिलीगुड़ी के बेलूरघाट में अपनी स्टैचू का उद्घाटन करने गए थे। इसके लिए उन्होंने सियालदाह से सीएबी के संयुक्त सचिव  अभिषेक डालमिया के साथ पदातिक एक्सप्रेस में सफर किया। 15 साल बाद सौरव ट्रेन से सफर कर रहे थे उनके लिए ये एक यादगार लम्हा था।
 
रिजर्वेशन लिस्ट के अनुसार गांगुली को एसी फर्स्ट क्लास में जगह मिली थी। दादा ने बताया कि जब वो अपने कंपार्टमेंट में पहुंचे तो वहां कोई और यात्री सफर कर रहा था। दादा ने मामले को शांत करने की कोशिश की लेकिन उस यात्री ने बवाल कर दिया। उस व्यक्ति ने दादा की परवाह भी नहीं की। वह व्यक्ति केवल अपनी सीट को लेकर परेशान था। 
 
इसके बाद दादा ट्रेन के डिब्बे से नीचे उतर गए। क्रिकेट लीजेन्ड को स्टेशन पर देखकर प्रशंसक उनकी ओर भागे। इसके बाद आरपीएफ वहां पहुंच गई और बड़ी मुश्किल से भीड़ पर काबू कर सकी। लेकिन असल परेशानी का समाधान नहीं हो पाया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »