09 May 2024, 00:28:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

जडेजा ने बताया धोनी के पास हैं कितनी बाइक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2017 4:37PM | Updated Date: Jul 16 2017 4:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय विस्‍फोटक खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की बाइक कलेक्शन को लेकर खुलासा किया है। बाइक को लेकर एमएस धोनी के जुनून के बारे में हम सभी जानते हैं लेकिन उनके पास कितनी बाइक हैं इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। जडेजा ने बताया कि धौनी के पास करीब 43-44 बाइक हैं और इनमें से उनकी पसंदीदा बाइक सुजुकि हायाबूसा है। हालांकि इसे चलाने से पहले कमर की थोड़ी एक्सरसाइज जरूरी होगी, क्योंकि बाइक चलाते समय काफी झुकना पड़ता है।
 
जडेजा के पास भी सुजुकि हायाबूसा है। आपको बता दें कि धौनी के पास 30 हजार की यामाहा आरडी 350 से लेकर 30 लाख कीमत वाली बाइक है। धौनी ने अपनी पहली बाइक 6000 रुपये में खरीदी थी। उनकी पहली बाइक यामाहा आरएक्स 100 थी। 6000 में खरीदने के बाद इसकी मरम्मत में उन्होंने 20 हजार रुपये लगाये थे।
 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »