26 Apr 2024, 10:51:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोच बनने के बाद रवि शास्‍त्री ने बोल दी विराट के लिए बड़ी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2017 10:09AM | Updated Date: Jul 13 2017 10:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के नव नियुक्त कोच रवि शास्त्री ने बुधवार को कहा कि वर्तमान भारतीय क्रिकेट टीम अपने मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण के दम पर आगामी वर्षों में देश की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम बन सकती है। यह 55 वर्षीय पूर्व कप्तान भारतीय क्रिकेट के भविष्य को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने लंदन से इंडिया टुडे से कहा, यह अब तक हमारी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम बन सकती है। यह ऐसी टीम है, जिसके साथ आप किसी भी देश का दौरा कर सकते हो। 
 
टीम में कई अच्छे तेज गेंदबाज हैं, जो हर तरह की परिस्थितयों में अच्छा प्रदर्शन करके 20 विकेट ले सकते हैं। उनकी उम्र ऐसी है कि वे सही समय पर खेल रहे हैं। शास्त्री ने कहा कि कप्तान कोहली को अभी अपने चरम पर पहुंचना है और अगले कुछ वर्षों में सही मायनों में असली कोहली देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, कोहली चैम्पियन क्रिकेटर है और वह अभी अपने चरम पर नहीं पहुंचे हैं। अगले पांच या छह वर्षों में असली विराट कोहली देखने को मिलेगा।
 
युवी -धोनी पर सवाल टाल गए
महेंद्रसिंह धोनी और युवराज सिंह जैसे क्रिकेटरों के भविष्य पर शास्त्री ने कहा,  विश्व कप 2019 में अभी काफी समय है। ये दोनों ही चैम्पियन क्रिकेटर हैं। समय आने पर हम इससे निबट लेंगे। मैं फिर से डेसिंग रूम का हिस्सा बनने जा रहा हूं, इसलिए मुझे कप्तान के साथ कुछ समय बिताने और चीजों को आगे बढ़ाने के लिए कुछ समय चाहिए। मुझे हमेशा चुनौती पसंद है और मैं भारतीय टीम के साथ काम करने के लिए तैयार हूं। जब आकाश बादलों से घिरा हो, तब अगर आपको बल्लेबाजी का आगाज करने के लिए कहा जाता है, तो वह चुनौती होती है। मैंने ऐसी चुनौतियां स्वीकार की हैं और यह एक और चुनौती है।
 
अच्छे सवाल किए
सौरव गांगुली मेरे साक्षात्कार के दौरान कुछ अच्छे सवाल किए। हमें आगे बढ़ना होगा। व्यक्ति महत्व नहीं रखता और हम सभी को भारतीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ हित में काम करना चाहिए। यह केंद्र बिंदु होना चाहिए।     
- रवि शास्त्री 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »