26 Apr 2024, 17:48:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सौरव गांगुली के जन्मदिन पर युवराज ने कहा - खूब सारा प्यार दादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2017 3:26PM | Updated Date: Jul 12 2017 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 8 जुलाई को अपना 45वां जन्मदिन बनाया। गांगुली को जन्‍मदिन की बधाई देते हुए युवराज सिंह ने लिखा - सौरव गांगुली को जन्मदिन की बधाई। खूब सारा प्यार दादी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सबसे पहले बधाई देते हुए कहा, जन्मदिन मुबारक हो। गांगुली के पूर्व साथी खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और युवराज सिंह ने भी उन्हें बधाई दी।    
 
तेंदुलकर ने लिखा, आपके साथ खेलना खुशी की बात रही। जन्मदिन मुबारक हो। सहवाग ने तेंदुलकर और गांगुली के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, आप उसी तरह से भारतीय ध्वज को उंचा लहराते रहे, जैसे आपने लॉडर््स पर कमीज लहराई थी। उन्होंने आगे लिखा, टेस्ट क्रिकेट में मेरी सफलता आपसे मिले सहयोग की देन है।
 
हरभजन ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो दादा। आप हमेशा से प्रेरणास्रोत और असली हीरो रहे। गॉड ब्लेस यू। आईसीसी ने गांगुली को बधाई देते हुए लिखा, भारत के सबसे उम्दा क्रिकेटर सौरव गांगुली को जन्मदिन की बधाई। उनके कॅरियर की आपकी सबसे पसंदीदा याद कौन सी है। बीसीसीआई ने लिखा, जन्मदिन की बधाई। आपका आने वाला वर्ष मंगलमय हो। चेतेश्वर पुजारा, सुरेश रैना, खेल मंत्री विजय गोयल और स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने भी उन्हें बधाई दी ।   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »