26 Apr 2024, 16:50:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने गाया गाना, कहा- जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2017 3:48PM | Updated Date: Jul 10 2017 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो खुब वायरल हो रहा है जिसमें टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली गाना गा रहे हैं। दरअसल बांग्लादेश स्थित भारतीय उच्चायोग में आयोजित एक कार्यक्रम में जब एक सिंगर ने जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा गाया तो विराट खुद को रोक नहीं पाएं और स्टेज पर आकर यह गाना गाने लगे। 
 
ताजमहल फिल्म का यह गाना लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने गाया है और यह विराट कोहली का पंसदीदा गाना है। उस वक्त रिपोट्स में विराट और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के ब्रेकअप की खबरें भी चल रही थीं। इसलिए कहा गया था कि विराट ने अनुष्का को मनाने के लिए यह गाना गाया था। युवराज सिंह ने यह वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था, जिसके बाद विराट ने युवी का शुक्रिया अदा भी किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »