26 Apr 2024, 10:37:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

68 के हुए गावस्‍कर, सहवाग बोले- 'मालामाल' देखकर मना रहा हूं आपका जन्‍मदिन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2017 3:26PM | Updated Date: Jul 10 2017 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के महान बल्‍लेबाज सुनील गावस्‍कर आज अपना 68वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। उनके जन्‍मदिन पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्‍हें बधाई संदेश दे रहे हैं। वहीं, हमेशा अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहने वाले टीम इंडिया के पूर्व तूफानी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी उन्‍हें अपने अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। 
 
उन्‍होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा- जो सुनील गावस्कर ने बिना हेलमेट के किया, आज वह कई तरहों के उपकरणों के साथ मिलकर भी करना मुश्किल है। अगर क्रिकेट एक फिल्म है तो सुनील गावस्कर शोले हैं। अपने दूसरे ट्वीट में वीरु ने एक फिल्‍म की चर्चा करते हुए लिखा- सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में एक बल्लेबाज सुनील गावस्कर को जन्मदिन की बधाई, आपका जन्मदिन फिल्म 'मालामाल' देखकर मना रहा हूं। 
गौरतलब हो कि 1988 में आई फिल्म ‘मालामाल’ में सुनील गावस्कर ने बतौर गेस्ट एक्‍टर के रूप में काम किया था। ये फिल्म एक नोवल पर आधारित थी, फिल्म में मुख्य भूमिका में नसीरुद्दीन शाह और सतीश शाह थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »