27 Apr 2024, 09:16:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शिखर धवन ने जिम में बहाया पत्‍नी के साथ पसीना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2017 10:48AM | Updated Date: Jul 7 2017 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जमैका। भारत के धाकड़ ओपनर शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरत पत्नी आयशा मुखर्जी के साथ एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें दोनों वेस्टइंडीज के एक जिम में एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो चौथे वनडे से पहले का है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, टारजन और जेन जिम में एक्सरसाइज करते हुए। इस वीडियो में यह दंपत्ति वजन उठाते दिख रहे हैं। 
 
शिखर धवन इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। वह आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के आठवें संस्करण में सबसे ज्यादा रन (338) बनाने वाले खिलाड़ी थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने 87 रन बनाए थे। यह मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं दूसरे मैच में भी उन्होंने 63 रनों की पारी खेली थी। यह मैच भारत ने 105 रनों से जीता था। हालांकि तीसरे और चौथे वनडे में वह क्रमश: 2 और 5 के स्कोर पर आउट हो गए थे।  
 
इससे पहले शिखर कप्तान विराट कोहली और युवराज सिंह के साथ जिम में पसीना बहाते नजर आए थे। इसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ट्रेनिंग में हमेशा ही मजा आता है।  भारत 5 वनडे मैचों की सीरीज के 2 मैच जीत चुका है। वेस्टइंडीज ने एक मैच जीता है। अगर भारत को सीरीज जीतनी है तो उसे पांचवा वनडे जीतना होगा। जबकि सीरीज बराबर करने के लिए वेस्टइंडीज यह मैच जीतना चाहेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »