26 Apr 2024, 09:48:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कप्तानी के पहले टेस्ट में शतक बनाकर रूट ने इंग्लैंड को मुश्किल से निकाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2017 9:43AM | Updated Date: Jul 7 2017 9:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। जब जो रूट बल्लेबाज करने आए, तब इंग्लैंड ने दो विकेट 17 रन पर गंवा दिए थे। फिर चार विकेट 76 रन पर गिर गए। रूट की कप्तानी का यह पहला टेस्ट क्रिकेट मैच है और उनके नाबाद शतक (184) की बदौलत इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 357 रन बना लिए। 
 
चाय के बाद शतक
रूट ने चाय के बाद अपना शतक 150 गेंद में 15 चौके के साथ पूरा किया। उन्होंने 50 रन 89 गेंद पर सात चौके के साथ बनाए थे। रूट ने 150 रन बनाने के लिए 193 गेंद खेलीं और 21 चौके व एक छक्का लगाया। टेस्ट क्रिकेट में यह उनका 12वां शतक है और 54वें टेस्ट की 99वीं पारी है। वे 81.05 के स्ट्राइक रेट से 184 रन बनाकर नाबाद हैं। मोईन अली (61) रन बनाकर नाबाद हैं।
 
114 रन की साझेदारी
रूट और बेन स्टोक्स ने पांचवे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की। स्टोक्स ने 51.85 के स्ट्राइक रेट से 56 रन बनाए और रबाडा की गेंद पर विकेटकीपर क्विंटॉन डी कॉक द्वारा लपके गए। 81 गेंद में चार चौके के साथ अपना अर्धशतक बनाने वाले मोईन अली और रूट के बीच छठे विकेट के लिए नाबाद 167 रन जोड़े जा चुके हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »