26 Apr 2024, 11:32:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रवि शास्त्री ने हेड कोच के लिए किया आवेदन, दौड़ में सबसे आगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2017 8:30PM | Updated Date: Jul 3 2017 8:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व डायरेक्टर रवि शास्त्री ने सोमवार को भारतीय टीम के हेड कोच के लिए BCCI को औपचारिक रूप से आवेदन दे दिया है। BCCI ने इसकी पुष्टि की है। कई दिनों से उनके आवेदन को लेकर अटकलों का दौर जारी था। अनिल कुंबले के इस्तीफे के बाद BCCI ने कोच पद के लिए आवेदन मांगे थे।

 
ऐसा कहा जा रहा है कि कप्तान विराट कोहली के पसंदीदा होने की वजह से वे हेड कोच की इस दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज फिल सिमंस ने भी इस पद के लिए आवेदन किया है। इस पद के लिए 10 जुलाई को मुंबई में इंटरव्यू होंगे। इसके बाद BCCI की सलाहकार समिति कोच को चुनेगी।
 
भारतीय टीम के कोच पद की रेस में इस समय रवि शास्त्री के अलावा पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, टॉम मूडी, लालचंद राजपूत, रिचर्ड पायबस और डोडा गणेश के नाम शामिल हैं। बता दें कि चैम्पियंस ट्रॉफी हार के बाद विराट के साथ मनमुटाव की वजह से अनिल कुंबले ने इस्तीफा दे दिया था।
 
अगस्त 2014 से जून 2016 तक भारतीय टीम के निदेशक रहे शास्त्री के कप्तान विराट कोहली सहित अन्य खिलाड़ियों से अच्छे संबंध हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »