26 Apr 2024, 16:03:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में धोनी ने रच दिए कई नए इतिहास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2017 10:38AM | Updated Date: Jul 1 2017 10:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एंटीगा। टीम इंडिया ने तीसरे वनडे मैच में वेस्‍टइंडीज को 93 रनों से हरा दिया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने  251 रन का छोटा स्‍कोर बनाया। भारत से मिले 252 रन के टारगेट का पीछा करते हुए विंडीज की टीम 158 रन पर ही ऑलआउट हो गई। 
 
भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 72 रन बनाए। लेकिन उन्होंने इसके लिए 122 गेंदें खेली और 64.38 की स्ट्राइक रेट से रन जोड़े। उनके बल्ले से चार चौके और सिर्फ एक छक्का निकला। महेंद्र सिंह धोनी ने धीमी शुरुआत की, लेकिन अंत में तेजी से रन बटोरे और 79 गेंदों में चार चौके तथा दो छक्कों की मदद से 78 रनों की पारी खेली।
 
धोनी ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। अपनी इस पारी में दो छक्के जड़ने के साथ ही वनडे क्रिकेट में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पहले ही धोनी के नाम था। 
 
साथ ही धोनी अब इंटरनेशल मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दुनिया में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। धोनी ने अब तक इंटरनेशनल मैचों में 322 छक्के जड़े हैं और उनसे आगे शाहिद अफरीदी (476 छक्के), क्रिस गेल (434 छक्के), ब्रैंडन मैकलम (398 छक्के) और सनथ जयसूर्या (352 छक्के) हैं। 
 
भारत के लिए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग, टी-20 में युवराज सिंह और वनडे मैचों में धोनी के नाम दर्ज है। धोनी के नाम अब 294 वनडे मैचों में 9442 रन दर्ज हो गए हैं और अब वह वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन (9378 रन) को पीछे छोड़ा। 
 
साथ ही धोनी अब वनडे क्रिकेट में विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, उनसे आगे अब श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर कुमार संगकारा ही हैं, जिनके नाम 13341 रन दर्ज हैं। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट (9410) को पीछे छोड़ा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »