26 Apr 2024, 18:31:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बीसीसीआई के पूर्व ‘बॉस’ ने बोल दी विराट के लिए ये बड़ी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2017 5:13PM | Updated Date: Jun 25 2017 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हमीरपुर। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पूर्व मुख्य कोच अनिल कुंबले के बीच हुए विवादों के मुद्दे पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व ‘बॉस’ अनुराग ठाकुर बिल्कुल स्पष्ट राय रखते हैं। अनुराग का मानना है कि टीम कप्तान की होती है और इसी कारण सही मायने में ‘बॉस’ उसे ही होना चाहिए। 
 
सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए आज अनुराग हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) के अध्यक्ष पद तक ही सीमित हो गए हैं लेकिन कप्तान और कोच के बीच हुए विवादों को लेकर हिमाचल प्रदेश ओलम्पिक संघ के मौजूदा अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी सांसद अनुराग की राय बिल्कुल स्पष्ट है। 
 
यहां जारी हिमाचल प्रदेश ओलम्पिक खेलों की देखरेख कर रहे अनुराग ने आईएएनएस के साथ विशेष बातचीत के दौरान कहा कि कुंबले और विराट के बीच हुए विवाद में विराट पर ज्यादा दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा, विराट के ऊपर बिना बात का दवाब क्यों बनाया जा रहा है? विराट को इन सब बातों को लेकर निशाना बनाना सही नहीं है क्योंकि यह पहली बार नहीं हुआ है।
 
पहले ग्रेग चैपल को भी हटाया गया। यह हर समय ही हुआ है कि कप्तान ही ज्यादा अहम है, चयनसमिति में भी क्योंकि आखिरकार टीम कप्तान को ही खिलानी है। भारत में भी आज तक का इतिहास देखिए आपके पास विराट से बड़ा खिलाड़ी नहीं है। अगले 10 साल आपको देश की क्रिकेट इसी स्तर पर या इससे आगे ले जानी है तो आपको विराट जैसा दूत चाहिए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »