27 Apr 2024, 04:47:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रहाणे-धवन के अर्धशतक बारिश ने खेल में बाधा डाली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2017 9:55AM | Updated Date: Jun 24 2017 9:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पोर्ट ऑफ स्पेन। भारत और विंडीज के बीच पांच वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों की सीरीज का आगाज वर्षा प्रभावित हुआ। शुक्रवार को यहां क्वींस पार्क ओवल में टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए 39.2 ओवर में तीन विकेट पर 199 रन बनाए थे, तभी बारिश के कारण खेल रोक देना पड़ा। ओपनर अजिंक्य रहाणे (62) और शिखर धवन (87) ने अर्धशतक बनाए। कप्तान विराट कोहली (32) व एमएस धोनी (9) रन पर नाबाद हैं।

उम्दा वापसी की
रहाणे चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम में थे, लेकिन नहीं खेलाए गए थे। उन्होंने 67 गेंद में सात चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। 73वें वनडे मैच में यह उनका 16वां अर्धशतक है। रहाणे 62 रन बनाकर जोसफ की गेंद पर कप्तान होल्डर के हाथों लपके गए। उनका स्ट्राइक रेट 79.48 रहा। 
 
थोड़ा तेज खेले
चैम्पियंस ट्रॉफी में जबर्दस्त फॉर्म में रहे धवन ने रहाणे के मुकाबले तेज बल्लेबाजी की और 94.56 के स्ट्राइक रेट से 87 रन बनाए। उन्होंने 81वें वनडे मैच में अपना 19वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने रहाणे के साथ पहले विकेट के लिए 150 गेंद में 132 रन जोड़े। खेल रूकने के समय कप्तान विराट कोहली 32 और एमएस धोनी 9 रन बनाकर खेल रहे थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »