26 Apr 2024, 12:47:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सानिया मिर्जा ने युवराज की फोटो शेयर कर किया ऐसा कमेंट, भड़क उठे यूजर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2017 5:45PM | Updated Date: Jun 17 2017 5:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच कल भारत और पाकिस्‍तान के बीच खेला जाना है। लेकिन इससे पहले पाकिस्‍तान टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी शोएब मलिक की पत्‍नी और टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे यूजर्स उनपर भड़क गए। हुआ यूं कि, सानिया मिर्जा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक टीम इंडिया के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज युवराज सिंह की एक फोटो पोस्‍ट की थी। फोटो के साथ सानिया ने एक कमेंट भी किया जो लोगों को पंसद नहीं आया। 
 
सानिया ने युवराज की वो तस्वीर शेयर की जिसमें वह अपने हमशक्ल के साथ नजर आ रहे थे। उन्होंने युवराज की यह तस्वीर शेयर करते लिखा-  कि दोनों एक जैसे लग रहे हैं। इसपर युवराज सिंह ने मजाकिया तौर से लिखा, ‘ईह, नो मिर्ची।’ लेकिन शायद बाकी ट्वीटर यूजर्स को सानिया का यह ट्वीट रास नहीं आया और उन्होंने उनकी खिंचाई करना शुरु कर दी।
 
सानिया की खिंचाई करते हुए कई यूजर्स ने उनके पाकिस्तान कनेक्शन का भी जिक्र किया। एक ने लिखा कि सानिया मिर्जा की टीम पाकिस्तान 18 जून को भारत से बुरी तरह हारेगी। कुछ लोग सानिया के मजाक को सीरियस भी ले गए। एक ने लिखा पाकिस्तानी से शादी करके अपनी पसंद पहले ही बता चुकी है। अब टेनिस भी वहीं से खेल, हमारे देश मे बहुत है टेनिस खेलने वाले तुम्हारी जरूरत नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »