26 Apr 2024, 20:47:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने खोला राज, बताया वेस्‍टइंडीज दौरे पर क्‍यों किया गया रोहित को बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2017 12:30PM | Updated Date: Jun 16 2017 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्मिंघम। टेस्ट क्रिकेट में भले ही रोहित शर्मा काफी उपलब्धियां हासिल नहीं कर पाएं हों लेकिन कप्तान विराट कोहली की योजनाओं में उनकी अहम भूमिका है और यही कारण है कि इस सलामी बल्लेबाज को भारत के वेस्टइंडीज दौरे के लिए आराम दिया गया है।
 
बीसीसीआई के शीर्ष सूत्रों पर अगर विश्वास किया जाए तो रोहित अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं क्योंकि मध्यक्रम में एक स्थान बचा हुआ है। रोहित के चोटिल होने पर उनकी जगह लेने वाले करूण नायर इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक जड़ने के अलावा प्रभावित नहीं कर पाए हैं और श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के लिए टेस्ट टीम में उनके स्थान पर सवालिया निशान लगा हुआ है।
 
दूसरी तरफ रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली तीन पारियों में अर्धशतक जड़े थे और वह खराब फार्म नहीं बल्कि चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हुए थे। यहां तक कि कोहली ने भी कहा कि रोहित जैसे खिलाड़ी को बचाकर रखने की जरूरत है।
 
कोहली ने कहा- हमें उसे बचाकर रखना होगा क्योंकि साल की दूसरी छमाही में हमें बड़े दौरों में हिस्सा लेना है और बल्लेबाजी में उसका योगदान हमारे लिए अहम होगा। कोहली ने इसके बाद बताया कि वेस्टइंडीज दौरे के लिए रोहित को आराम देने का फैसला क्यों किया गया। उन्होंने कहा, रोहित ने वापसी की और आईपीएल के पूरे सत्र में खेला जो काफी व्यस्त रहा क्योंकि मुंबई इंडियंस फाइनल में पहुंचा। इसलिए उसे अन्य की तुलना में कम आराम मिला।
     
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »