27 Apr 2024, 09:40:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शाहिद अफरीदी को नहीं पता 'LBW' का सही मतलब, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2017 5:29PM | Updated Date: Jun 15 2017 5:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और सीनियर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी का एक वीडियो इंटरव्यू वायरल हुआ है जिसे देख और सुनकर आपको अपने कानों पर यकीन नहीं होगा। इस इंटरव्यू को देखने के बाद यह यकीन करना मुश्किल है कि क्या शाहिद अफरीदी वाकई एक क्रिकेट प्लेयर हैं। 
 
अफरीदी जैसे खिलाड़ी को 'LBW' जिसे हिंदी में पगबधा कहा जाता है उसकी जानकारी ही नहीं यह सुनकर आपको भी बड़ा झटका लगेगा पर यह सच है। बल्कि अफरीदी तो इसे हिट विकेट कहते हैं। दरअसल यह सनसनीखेज खुलासा पाकिस्तानी चैनल एआरवाई के एक कार्यक्रम के दौरान हुआ है जिसमें अफरीदी एक ख़ास मेहमान के तौर पर शिरकत करने पहुंचे थे।
 
वीडियो इंटरव्यू में एक ख़ास तरह का खेल का आयोजन किया गया है जहां मौजूद गेस्ट को पहले कान पर म्युज़िक हेडफोन लगाना होता है। इसके बाद वहां मौजूद बाकी शख्श हेडफोन लगाने वाले व्यक्ति को मुंहज़ुबानी एक क्लू देते हैं। जिसे हेडफोन लगाने वाले को पहचान कर सही शब्द बताना होता है। इस खेल में हेडफोन लगाए हुए व्यक्ति को चैलेंज देने वाले व्यक्ति के होंठो को पढ़कर सही शब्द बताना होता है।
 
कार्यक्रम के दौरान अफरीदी को एक शख्श ने क्लू के रूप में 'LBW' कहा जिसे उन्हें पहचानना था। कई बार क्लू देने के बाद भी अफरीदी इसे पहचान नहीं सके। वहां मौजूद बाकी गेस्ट ने फिर इशारों में समझाने की कोशिश की, लेकिन यह अफरीदी की समझ से बिल्कुल परे था। इसके बाद अफरीदी ने अपना हेडफोन हटा दिया और सबसे पूछा। लेकिन हद तो तब हो गई जब अफरीदी को सही जवाब बताए जाने के बाद भी वो एकदम अनजान नज़र आए। उन्होंने कहा कि - लेग बिफोर विकेट कुछ होता ही नहीं। बल्कि इसे हिट विकेट कहते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »