27 Apr 2024, 05:22:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्‍गज खिलाड़ी ने की भविष्यवाणी, बताया इन दो टीमों के बीच होगा फाइनल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2017 11:16AM | Updated Date: Jun 14 2017 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने की संभावना है। क्लार्क ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने के बाद अब फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच मैच होने की ज्यादा संभावना है। इस बार इस खिताब के लिए इंग्लैंड प्रबल दावेदार है और वो फाइनल में जाने का हकदार है। 
महान रिश्तों में बड़ी चुनौतियां
 
क्लार्क ने विराट और कुंबले के बीच मतभेदों के बारे में कहा कि महान रिश्तों में बड़ी चुनौतियां होती हैं। किसी भी रिश्ते में खुलेपन और ईमानदारी की जरूरत होती है। क्रिकेट में भी ऐसा ही है जिसमें एक कप्तान और एक कोच होता है, आपको ईमानदार रहना होता है। उन्होंने कहा मतभेद होना लाजमी है लेकिन उन्हें कमरे के भीतर सुलझाया जा सकता है, किसी भी अच्छे रिश्ते में चुनौतियां भी बड़ी होती हैं।
 
विराट एक शानदार कप्तान 
क्लार्क ने पिता और पुत्र के रिश्ते का उदाहरण दिया, उन्होंने कहा कि बच्चों के लालन पालन की कोई एक शैली नहीं होती। हर किसी की अपनी शैली होती है क्योंकि हर बच्चा समान नहीं होता, क्रिकेट में भी ऐसा ही है। क्लार्क की कप्तानी की शैली जुदा थी लेकिन वह विराट के जुनून और आक्रामकता के कायल हैं, उन्होंने कहा विराट शानदार कप्तान है। वह काफी प्रतिस्पर्धी है और उसी तरह से कप्तानी करता है, अब तक तकनीकी तौर पर वह बेहतरीन साबित हुआ है।
 
विश्वकप विजेता कप्तान ने हालांकि कहा कि क्रिकेट टीमें कप्तान चलाते हैं। उन्होंने कहा मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि निर्णायक क्षणों में जिम्मेदारी कप्तान की होती है। मैदान के भीतर टीम की कमान विराट के हाथ में है, उसे ही तनाव के हालात में फैसले लेने होंगे। उन्होंने कहा कि इस खेल में नतीजा अहम है और कप्तान का आकलन जीत हार के आधार पर ही किया जाता है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »