27 Apr 2024, 10:09:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पिज्जा बना रहा है विराट का हमशक्ल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2017 9:07AM | Updated Date: Jun 14 2017 9:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। दुनिया के 100 शीर्ष सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों में शामिल भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के हमशक्ल को कराची के एक पिज्जा आउटलेट में रोजाना पिज्जा बनाते हुए देखा जा सकता है। कराची के शहीद-ए- मिल्लत पिज्जा स्टोर में काम करने वाला एक कर्मचारी बिल्कुल भारतीय कप्तान विराट का हमशक्ल है, जिसे देखकर एकाएक लगता है कि वह विराट ही है। हाल में इस शख्स का वीडियो फेसबुक पर वायरल हो गया है, जिसमें वह पिज्जा बना रहे हैं। पिज्जा बॉय की ड्रेस पहने इस शख्स को एक बारगी तो देखकर ऐसा ही लगता है कि वह विराट ही हैं। वहीं पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम के खिलाफ अहमद शहजाद को भी क्रिकेट प्रेमी पाकिस्तान का विराट कहकर बुलाते हैं जिनकी शक्ल विराट से काफी मिलती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »