26 Apr 2024, 10:42:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शिखर धवन के बल्ले से बरस रहे हैं रन, फिर भी हुआ ऐसा काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2017 10:58AM | Updated Date: Jun 12 2017 10:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। चैम्पियंस ट्रॉफी में शिखर धवन के बल्ले से रनों का बरसात जारी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 'करो या मरो' मुकाबले में शिखर धवन ने 78 रनों की शानदार पारी खेली। मौजूदा चैम्पियंस ट्रॉफी में 'गोल्डन बैट' की रेस में धवन ही सबसे आगे चल रहे हैं।

चैम्पियंस ट्रॉफी में 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी में 'गोल्डन बैट' जीत चुके धवन इस बार पाकिस्तान के खिलाफ 68, श्रीलंका के खिलाफ 125 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 78 रनों की पारी खेल चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के बाद जब धवन से पूछा गया कि चैम्पियंस ट्रॉफी में उनके शानदार प्रदर्शन के पीछे क्या राज है, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, चैंपियंस चैंपियन को अपनी ओर खींचता है। धवन ने चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा बार 50+ के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »