27 Apr 2024, 05:16:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीलंका से मिली करारी हार के बाद क्‍या बोले विराट?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2017 12:26PM | Updated Date: Jun 9 2017 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। चैंपियंस ट्रॉफी के 8वें मैच में श्रीलंका ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया। मैच हारने के बाद टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली ने कहा की हमें लगा था कि हमने काफी रन बनाए हमें अपने गेंदबाजों पर भरोसा था लेकिन श्रीलंका ने बहुत अच्‍छा प्रदर्शन कर मैच जीत लिया। 
अश्विन को टीम में शामिल नहीं किए जाने पर विराट ने कहा कि, अश्विन एक चतुर गेंदबाज हैं और उनके खुद के बोलिंग प्लान्स भी होते हैं जिस वजह से हम दोनों के बीच कई बार मतभेद भी रहते हैं।
 
हालांकि टीम के चयन के मामले में वो एक पेशेवर खिलाड़ी के तरह टीम मैनेजमेंट के सभी निर्णय सर आंखों पर रखते हैं। अश्विन हमेशा टीम को पहले रखते हैं। ये उनकी ख़ास बात है। बता दें कि गुरूवार को खेले गए मैच में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 321 रनों का बड़ा स्‍कोर बनाया। लेकिन श्रीलंका के युवा क्रिकेटरों ने इस विशाल से बड़े लक्ष्‍य को बोना साबित करते हुए यह मैच 7 विकेट से जीत लिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »