27 Apr 2024, 02:19:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पाक से लड़ने उतरेगी कोच-कप्तान में उलझी टीम इंडिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2017 4:10PM | Updated Date: Jun 3 2017 4:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्मिंघम। कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले की लड़ाई में उलझी टीम इंडिया रविवार को जब चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के 'महामुकाबले' में अपने खिताब बचाव अभियान की शुरुआत करने उतरेगी तो उसके सामने अंदरूनी लड़ाई के साथ साथ पाकिस्तान से पार पाने की कड़ी चुनौती होगी।
 
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले ग्रुप बी के इस हाईवोल्टेज मुकाबले पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुयी हैं और यह मुकाबला पहले से ही हाउसफुल हो चुका है। गत चैंपियन भारत को इस मुकाबले में उसके हाल के प्रदर्शन के कारण जीत का दावेदार माना जा रहा है लेकिन टूर्नामेंट से ठीक पहले सार्वजनिक हो चुके विराट और कुंबले के विवाद ने भारतीय समर्थकों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।
 
कुछ समय पहले तक टीम इंडिया में सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। भारतीय टीम ने घरेलू मैदानों में एक के बाद एक टेस्ट सीरीज जीत ली थी। इसके बाद डेढ़ महीने तक आईपीएल का 10 वां सत्र भी बड़े सुखद अंदाज में गुजर गया लेकिन चैंपियंस ट्राफी आते आते टीम इंडिया में जैसे विस्फोट हो गया।
 
कप्तान विराट कोहली ने कुंबले को 'हेड मास्टर' करार दिया है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नये कोच के लिये आवेदन आमंत्रित कर यह संकेत दे दिया है कि टीम इंडिया में सबकुछ ठीक नहीं है। कुंबले का कार्यकाल चैंपियंस ट्राफी समाप्त होने के बाद समाप्त होने जा रहा है लेकिन एक टीम के लिहाज से भारतीय टीम के लिये मौजूदा विवाद एक अच्छा संकेत नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »