27 Apr 2024, 02:05:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली आईसीसी रैकिंग में शीर्ष दस में अकेले भारतीय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2017 6:10PM | Updated Date: May 30 2017 6:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। भारतीय कप्तान विराट कोहली देश के अकेले क्रिकेटर हैं जो आईसीसी वनडे खिलाड़ियों की रैंकिंग में शीर्ष दस में शामिल हैं। उन्होंने बल्लेबाजों की सूची में अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है। व्यक्तिगत रैंकिंग के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा से आगामी आईसीसी चैंपियन्स ट्राॅफी के महत्व का पता चलता है क्योंकि इसमें भाग लेने वाले आठ टीमों के खिलाड़ी इसमें शामिल हैं और शीर्ष खिलाड़ियों के बीच बहुत अधिक अंतर नहीं है। 
 
चोटी के तीन बल्लेबाजों दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (874 रेटिंग अंक), आॅस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर (871 अंक) और कोहली (852 अंक) के बीच केवल 22 अंक का अंतर है। बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष 20 में रोहित शर्मा (12वें), महेंद्र सिंह धोनी (13वें) और शिखर धवन (15वें) भी शामिल हैं। धवन दो पायदान नीचे खिसके हैं। 
 
गेंदबाजों की सूची में हालांकि कोई भारतीय शीर्ष दस में शामिल नहीं है। इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबादा शीर्ष पर काबिज हैं। बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल न्यूजीलैंड के मैट हेनरी के साथ संयुक्त 11वें जबकि अमित मिश्रा 13वें स्थान पर हैं। ये दोनों ही चैंपियन्स ट्राॅफी के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं हैं। रविचंद्रन अश्विन संयुक्त 18वें स्थान पर हैं। 
 
चोटी के तीन गेंदबाजों रबादा (724 अंक), इमरान ताहिर (722) और मिशेल स्टार्क (701) के बीच केवल 23 अंकों का अंतर है। भारत, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के चार-चार बल्लेबाज जबकि न्यूजीलैंड के तीन तथा आॅस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के दो-दो बल्लेबाज शीर्ष 20 में शामिल हैं। 
इसी तरह से गेंदबाजों में बांग्लादेश और इंग्लैंड के तीन-तीन जबकि न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और आॅस्ट्रेलिया के दो-दो गेंदबाज शीर्ष 20 में शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »