26 Apr 2024, 17:16:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सुरेश रैना ने अपनी बेटी के बर्थडे पर उठाया यह कदम...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2017 8:53PM | Updated Date: May 15 2017 8:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आईपीएल में अपनी टीम गुजरात लॉयंस के बाहर हो जाने के बाद सुरेश रैना इन दिनों फैमिली टाइम एंजाय कर रहे हैं। सोमवार को उनकी बेटी का बर्थडे है और उन्होंने इसे खास बनाने के लिए पत्नी प्रियंका के साथ बड़ा फैसला कर लिया। 

 
रैना और उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी ने देश की वंचित तबके की जरूरतमंद माताओं की मदद के लिए अपना फाउंडेशन लॉन्च करने की घोषणा की है। रैना ने इसका नाम भी अपनी बेटी ग्रेसिया के नाम पर रखा है। इस फाउंडेशन का नाम 'ग्रेसिया रैना फाउंडेशन' है।
 
रैना ने बेटी के जन्मदिन के अवसर पर इसकी घोषणा की। सुरेश रैना ने कहा, ‘यह हमारे लिए बहुत खास है और अपनी बेटी के जन्मदिन पर इसका एलान करना और भी खास है। मेरी पत्नी इस पर काम कर रहीं थीं और उन्होंने काफी प्रयास किया है। मैं पूरी तरह से उनकी इस पहल के साथ हूं।’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »