26 Apr 2024, 16:54:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चैम्पियंस ट्राॅफी से पहले बोले कपिल देव- विराट पर ही निर्भर नहीं है टीम इंडिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2017 9:59AM | Updated Date: May 12 2017 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एक समय था जब टीम इंडिया पूरी तरह से सचिन तेंदुलकर पर निर्भर करती थी। टीम की जीत का जिम्मा पूरी तरह से सचिन के कंधों पर ही होता था। सचिन के आउट होते ही पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर जाती थी। अब हालात बदल चुके हैं, सचिन टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है लेकिन एक खिलाड़ी है टीम में जिसको सचिन की परछाई कहा जा रहा है। 
 
जी हां, हम बात कर रहे हैं भारतीय कप्तान विराट कोहली की। इन दिनों इस खिलाड़ी के कंधे पर भी भारतीय टीम की काफी ज़िम्मेदारियां हैं। लेकिन फिलहाल अभी हालत जुदा हैं। विराट के बिना भी टीम इंडिया ने जीत के झंडे गाड़े हैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि अगर विराट का बल्ला लंबे समय के लिए नहीं चलता है तो क्या टीम इंडिया उनके बिना जीतने का माद्दा रखती है। इस बाबत भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि टीम इंडिया विराट कोहली के बिना भी जीत सकती है।
 
मौजूदा भारतीय कप्तान की ख़राब फॉर्म पर कपिल ने कहा कि, विराट कोहली की फार्म चिंता का विषय नहीं है क्योंकि आगामी चैम्पियंस ट्राॅफी में भारत का भाग्य सिर्फ भारतीय कप्तान पर ही निर्भर नहीं है। विराट कोहली के ना चलने पर टीम इंडिया के ख़राब प्रदर्शन के सवाल पर उन्होंने कहा, क्या आपने धर्मशाला में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच देखा? हर किसी ने कहा था कि अगर कोहली नहीं खेलते हैं तो भारत हार जाएगा। लेकिन हम जानते हैं कि क्या हुआ। 
 
उन्होंने आगे कहा कि, टीम के अन्य सदस्यों को यह सोचते हुए इस तरह कमतर आंकना कि भारत का भाग्य सिर्फ उन (कोहली) पर निर्भर है तो यह कहना अनुचित है। कोहली टीम का अहम सदस्य है, वह बड़ा खिलाड़ी है और वह जानता है कि कैसे खेलना है और कब खेलना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »