26 Apr 2024, 23:48:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मंदिर पहुंचे धोनी, नारियल चढ़कार माता से मांगी मन्‍नत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2017 12:44PM | Updated Date: May 11 2017 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। जून में शुरू हो रही चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के मैचों से वक्त निकालकर मंगलवार को अचानक झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। इस दौरान धोनी तमाड़ स्थित दिवड़ी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।
 
शाम करीब चार बजे माही अपनी मनपसंद हमर से मंदिर आए और 10 मिनट तक रुके। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशंसक जुट गए। धोनी के आने की जानकारी स्थानीय प्रशासन को भी नहीं थी। इस मंदिर पर धोनी की गहरी आस्था और वह यहां अक्सर आते रहते हैं। इस दौरान धोनी ने मंदिर में नारियल भी चढ़ाया और मां दुर्गा से मन्नत मांगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »