26 Apr 2024, 16:52:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वीरेंद्र सहवाग के इस ट्वीट के आगे लोगों ने झुकाया अपना सिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2017 12:59PM | Updated Date: May 9 2017 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ट्विटर किंग के नाम से मशहूर हो चुके टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अक्सर अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में रहते हैं। कभी उनके ट्वीट पर विवाद होता है तो कभी वह अपनी बात से लोगों को दिल जीत लेते हैं। इस बार जब उन्होंने ट्वीट किया तो लोगों को उनके मानवीय काम के आगे सर झुकाना पड़ा।
 
वीरेंद्र सहवाग और उनके फाउंडेशन ने लोगों की मदद से एक विकलांग शख्स को नई जिंदगी दी है। सहवाग ने इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी। सहवाग ने अपने ट्वीट में लिखा 'अब संजीव अपने पैरों पर खड़ा हो सकेगा और अपने सपनों को पूरा कर सकेगा। मैं उन सब लोगों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने संजीव के लिए प्रार्थना की और अपना योगदान दिया।'सहवाग के इस काम को लेकर लोग उनकी जमकर प्रशंशा कर रहे है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »