09 May 2024, 01:10:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सहवाग ने एक अजनबी महिला को दिया पैर, जीता लोगों का दिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2017 3:43PM | Updated Date: May 2 2017 3:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व विस्‍फोटक बल्‍लेबाज और ट्विटर किंग वीरेंद्र सहवाग इस बार अपने फनी ट्वीट नहीं बल्कि एक नेक काम के लिए चर्चा में हैं। सहवाग ने अपने फेसबुक पेज के जरिए एक महिला को नई जिदंगी दी जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।
 
सहवाग ने अपने फेसबुक पेज पर रूपा देवी की फोटो पोस्‍ट की थी जिसका एक पैर नहीं था। सहवाग ने फोटो पोस्‍ट करते हुए अपने सभी फैंस से महिला की मदद करने की अपील की थी। फैंस ने उनकी इस पोस्ट पर काफी अच्छा रेस्पॉन्स दिया और मदद भी की। इसके बाद उस महिला का इलाज हुआ। अब सहवाग ने दोबारा रूपा देवी की इलाज के बाद एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि, आप सभी का आपके सहयोग के लिए शुक्रिया। 
 
रूपा देवी जी अब अपने पैरों पर खड़ी हो सकती है। आप हेल्पिंग फीट मूवमेंट से जुड़ सकते हैं और ज्यादा लोगों को उनके पैरों में खड़े होने में अपना योगदान दे सकते हैं। बता दें कि सहवाग ने अपनी चैरिटी संस्था सहवाग फाउंडेशन के जरिए लोगों से उनकी सहायता करने की अपील की थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »