26 Apr 2024, 06:55:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी को लेकर काफी परेशान हैं टीम इंडिया का यह दिग्ग्ज खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2017 10:12AM | Updated Date: May 2 2017 4:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। चेन्नई सुपरकिंग्स में महेंद्र सिंह धोनी के करीबी सुरेश रैना को अपने कप्तान की ‘कमी ही नहीं खलती’ बल्कि वह राइजिंग पुणे सुपरजांइट्स की कप्तानी से उन्हें हटाए जाने के तरीके से भी काफी निराश हैं। रैना ने कहा- मैं निराश था।  उन्होंने देश के लिए और आईपीएल टीमों के लिए इतना अच्छा काम किया है। उनका हर जगह सम्मान किया जाना चाहिए। यह मेरे कहने की बात नहीं है बल्कि पूरी दुनिया यही कहती है। 
 
रैना ने कहा- भारतीय टीम और चेन्नई सुपरकिंग्स में उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने के बाद आप जान जाते हो कि मुश्किल दौर में क्या होता है। उनका (धोनी) बतौर खिलाड़ी सम्मान किया जाना चाहिए। किसी भी पेशे में, भले ही यह खिलाड़ी का हो या पत्रकार का, आपका सम्मान किया जाना चाहिए। हर खिलाड़ी, चाहे उसका कैरियर कितना भी कम समय तक चला हो, सम्मान हासिल करना चाहता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »