26 Apr 2024, 05:40:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा को अपने जन्मदिन पर मिला यह खास तोहफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2017 12:38PM | Updated Date: May 1 2017 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रोहित 30 अप्रैल को 30 साल के हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में शनिवार को मुंबई और गुजरात का मैच देखने लायक था। गुजरात ने मुंबई इंडियंस के सामने 154 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन मुंबई की टीम ने अंतिम पांच ओवरों में 36 रनों पर छह विकेट गंवाने के साथ मैच पर से पकड़ खो बैठी और 153 रनों पर आउट हो गई। इसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ।
 
मुंबई ने सुपर ओवर में पांच गेंदों पर दो विकेट पर 11 रन बनाए लेकिन गुजरात की टीम जसप्रीत बुमराह द्वारा फेंके गए ओवर में आठ गेंदों का सामना करने के बाद भी छह रन ही बना सकी। रोहित ने कहा- मेरे इस जन्मदिन पर यह मेरा खास तोहफा है। पहली बार मैं सुपर ओवर खेला हूं, जो हमारे लिए एकदम नया है। हमने अच्छी शुरुआत की।
 
विकेट धीमी थीं। गुजरात की टीम अपनी योजनाओं पर डटी हुई थी।
मुंबई के कप्तान ने कहा- कुनाल पांड्या के शानदार प्रदर्शन को सलाम। हमारी टीम के बल्लेबाजों की साझेदारी लंबी नहीं थी। पिछला मैच ज्यादा मायने नहीं रखता। हमें उम्मीद नहीं थी कि विकेट इतनी धीमी होंगी। इस प्रारूप में लय ने सबसे अहम भूमिका निभाई है। हमारे पास अच्छे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »