26 Apr 2024, 23:17:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अंपायर से उलझना रोहित शर्मा को पड़ा भारी, अब मिली ये सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2017 3:10PM | Updated Date: Apr 25 2017 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है। आइपीएल 10 के 28वें मैच में मुंबई और पुणे के बीच हुए मुकाबले के बाद अंपायरों और मैच रेफरी को एक कड़ा फैसला लेना पड़ा। इस फैसले के तहत अंपायर के फैसले से विरोध जताने पर रोहित शर्मा पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। 
 
कप्तान रोहित शर्मा हैं ने मैच के आखिरी ओवर में जयदेव उनादकट की गेंद को वाइड करार न देने पर स्ट्राइक छोड़कर अंपायर रवि से तीखी बहस की थी। मामला यहां तक बढ़ गया था कि लेग अंपायर नंद किशोर को आकर दोनों को अलग करना पड़ा था। 
 
यह 20वें ओवर की तीसरी गेंद यानी 19.3 ओवर था। उनादकट ने रोहित को ऑफ स्टंप के बाहर स्लोअर गेंद की थी। रोहित ने ऑफ स्टंप के काफी बाहर निकलकर उस गेंद को खेलने की कोशिश की थी, लेकिन कोई रन नहीं बना। अंपायर रवि ने इसे वाइड करार नहीं दिया तो रोहित उनके पास जाकर इसका कारण पूछने लगे। तीखी बहस के बाद यह मामला शांत हुआ।
 
रोहित ने आइपीएल कोड ऑफ कंडक्ट की धारा 2.1.5 के लेवल 1 के इस आरोप को स्वीकार किया और अपनी गलती मानी। इस सत्र में रोहित शर्मा का यह दूसरा लेवल 1 का आरोप है। लेवल 1 का उल्लंघन करने पर इस मामले में मैच रेफरी का फैसला अंतिम और मान्य होता है। पुणे के खिलाफ मुंबई इंडियंस को 3 रन से इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »