27 Apr 2024, 06:07:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जहीर खान ने की इस बॉलीवुड अभिनेत्री से सगाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2017 10:41AM | Updated Date: Apr 25 2017 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान और टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने सगाई कर ली है। जहीर ने बॉलीवुड की अदाकार सागरिका घटके के साथ अपनी जीवन की डोर को बांध लिया है।
 
सागरिका ‘चक दे इंडिया’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में नज़र आई हैं। इससे पहले टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह की शादी के जश्न में भी ये दोनों सितारें एक साथ नज़र आए थे और अब अपनी सगाई की खबर सार्वजनिक कर इन दोनों ने अपने रिश्तें पर मुहर लगा दी है।
 
जहीर ने ट्विटर के माध्यम से लोगों को अपनी सगाई की जानकारी दी। जहीर खान ने बॉलीवुड अभिनेत्री और 'चक दे इंडिया' फेम सागरिका घटगे के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा- ज़िंदगी भर के लिए साथ, कभी अपनी पत्नी की पसंद पर हंसना नहीं चाहिए। आप उनमें से एक हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »