27 Apr 2024, 05:17:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिस गेल का 10 हजारी बल्ला होगा नीलाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2017 12:58PM | Updated Date: Apr 20 2017 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टी-20 के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल ने जिस बल्ले से गुजरात लायंस के खिलाफ सिर्फ 38 गेंद में 77 रन बनाए, जिस बल्ले से उन्होंने 5 चौके और 7 छक्के लगाए, जिस बल्ले से गेल ने टी-20 क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे किए, अब वो उस बल्ले से नहीं खेलेंगे और ना ही वो बल्ला क्रिस गेल अपने पास रखेंगे। क्रिस गेल ने खुद ये चौंकाने वाला बयान दिया है। हालाकि उनका कहना है कि नीलामी की राशि वो चैरिटी में देंगे। 
 
मंगलवार रात को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजस बेंगलोर ने गेल (77) और कप्तान विराट कोहली (64) की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर गुजरात लायंस को 21 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही गेल ने टी-20 करियर में अपने 10 हजार रन भी पूरे किए। इस मैच के 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए गेल ने कहा- मुझे विश्व विजेता का नाम अच्छा लगता है। वह वापस आया है और मैदान पर और भी बेहतर तरीके से उसने वापसी की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »