26 Apr 2024, 16:08:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दक्षिण अफ्रीका के मार्की खिलाड़ियों में क्रिस गेल भी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2017 9:50AM | Updated Date: Apr 14 2017 9:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहानिसबर्ग। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने इस वर्ष के अंत में होने वाली ग्लोबल डेस्टीनेशन टी-20 लीग की विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों के लिए आठ अंतरराष्ट्रीय मार्की खिलाड़ियों के नामों की गुरुवार को घोषणा कर दी। ये आठ मार्की खिलाड़ी नीलामी प्रक्रिया में फ्रेंचाइजी टीमों के अधिकतम बोली के आधार पर चुने जाएंगे। सीएसए के साथ अनुबंधित होने वाले ये आठ मार्की खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज), क्रिस गेल (वेस्टइंडीज), लसिथ मलिंगा (श्रीलंका), ब्रैडन मैकुलम (न्यू जीलैंड), इयान मोर्गन (इंग्लैंड), केविन पीटरसन (इंग्लैंड), कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) और जेसन रॉय (इंग्लैंड) हैं। 
 
सीएसए के कार्यकारी प्रमुख हारून लोर्गाट ने कहा, हम इस बात को लेकर बेहद उत्साहित हैं कि आठ दिग्गज खिलाड़ी इस लीग से जुड़ चुके हैं। ये सभी खिलाड़ी महारथी हैं और इनके अनुभव का लीग की फ्रैंचाइजी टीमों को फायदा होगा। हारून ने कहा, ये खिलाड़ी शीर्ष स्तरीय हैं और इनमें से प्रत्येक के विश्वभर में बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि इस लीग के माध्यम से दक्षिण अफ्रीका समेत विश्व भर के प्रशंसकों को बेहतरीन खेल का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »